
बीकानेर: पीहर आई विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत





बीकानेर: पीहर आई विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
बीकानेर। पीहर आई विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नोखा में मृतका शोभा सांसी के साेवा गांव स्थित ससुराल वालों पर जहर देने का आरोप लगाया गया है। इसको लेकर मृतका के पिता ने सास और पति पर दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि मृतका का पति 26 जून को तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर उसके पीहर केसरदेर गांव छोड़ गया था। अपने पिता के घर आई बेटी ने ससुराल में जबरन जहर देने की बात पीहर परिजनों को बताई। इसके बाद पीबीएम में भर्ती विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 88300 रेट , 22 कैरट 93900 चांदी 113000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 88300 रेट , 22 कैरट 93900 चांदी 113000 |