
बीकानेर: धोखाधड़ी कर हड़पा सोना, इतने लोगों के खिलाफ मामला दर्ज





बीकानेर: धोखाधड़ी कर हड़पा सोना, इतने लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर। धोखाधड़ी कर जानकार द्वारा सोने हड़पने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोतवाली थाने में बिचली गुवाड़ के रहने वाले महेश सोनी पुत्र प्रेमरतन ने अरूण सोनी पुत्र विष्णुदत,प्रेम सोनी पुत्र सुंदरलाल,रमेश सोनी पुत्र धनराज,सतीश सोनी पुत्र मूलचंद,रामचन्द्र पुत्र दुर्गाप्रसाद सोनी,राजेश सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। इस्तगासे के जरिये प्रार्थी ने मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसके जानकार होने के चलते बेईमानी की और करीब 209 मिली ग्राम सोना हड़प लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

✕
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |



