Gold Silver

बीकानेर: प्रेमी के साथ पत्नी ने रची पति को मारने की साजिश, असफल रही, पकड़ी गई

बीकानेर: प्रेमी के साथ पत्नी ने रची पति को मारने की साजिश, असफल रही, पकड़ी गई

बीकानेर। जामसर थाना इलाके में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जान से मारने की साजिश रची, लेकिन सफल नहीं हो पाई। पुलिस ने घटना के पांचवें दिन आरोपी महिला व उसके प्रेमी को हनुमानगढ़ से दबोच लिया। जामसर सीआई इन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी शबाना पत्नी अकबर शाह एवं जामसर थाना क्षेत्र निवासी हाजी शाह पुत्र हसन शाह को हनुमानगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। दोनों को मंगलवार दोपहर में न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भिजवा दिया गया है। पुलिस के अनुसार, शबाना अपने पति अकबर से परेशान थी। वह उसे प्रताडि़त करता था। दोनों में अक्सर झगड़े होते थे। पति की अनबन के चलते वह आरोपी हाजी शाह के संपर्क में आ गई। दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। वारदात का पता चलने पर पुलिस आरोपियों के पीछे लगी थी। दो दिन की तलाश के बाद पुलिस को मुखबिर के जरिए आरोपियों के हनुमानगढ़ जिले में अपने किसी परिचित के यहां ठहरे होने की सूचना मिली। पुलिस ने सूचना पुख्ता करने के बाद मंगलवार तड़के वहां दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया और बीका नेर ले आई।

Join Whatsapp 26