
इन बूथों पर होंगी सिर्फ महिला अधिकारी और कार्मिक, बीकानेर में यहां बनेंगे यह बूथ





इन बूथों पर होंगी सिर्फ महिला अधिकारी और कार्मिक, बीकानेर में यहां बनेंगे यह बूथ
बीकानेर। जिले में हरेक विधानसभा में महिला प्रधान मतदान केन्द्र होगा। जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों के लिए महिला मतदान केन्द्रों का जिला व पुलिस ने चयन कर लिया है। इन बूथों में पीठासीन अधिकारी से लेकर सुरक्षा मे तैनात कार्मिक तक महिला ही होगी। जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 8-8 केन्द्र होंगे। ऐसे बूथों को पिंक बूथ नाम दिया गया है। जिले के ऐसे 56 महिला बूथ केन्द्रों पर संपूर्ण महिला स्टाफ तैनात किया जाएगा। महिला बूथों के मद्देनजर जिला व पुलिस प्रशासन सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त करने में जुटा है। जिले के खाजूवाला में भाग संख्या, 45, 50, 103, 104, 118, 119, 219, 220, बीकानेर पश्चिम के भाग संख्या 3, 8, 26, 29, 51, 125, 165, 180, बीकानेर पूर्व के भाग संख्या 39, 40, 80, 90 113, 114, 120, 121 कोलायत के भाग संख्या 77, 144, 160, 173, 176, 206, 252, 239, लूणकरनसर के भाग संख्या 78, 80, 86, 87, 88, 203, 204, 205, श्रीडूंगरगढ़ के भाग संख्या 78, 81, 87, 93, 99, 111, 203, 211, नोखा के भाग संख्या 76, 88, 128, 194, 208, 234, 239, 94 पिंक बूथ (Pink Booth ) होंगे। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, जिला प्रशासन और पुलिस ने विधानसभा चुनाव में सुरक्षा को लेकर सर्वे किया है, जिसमें हंगामे की आशंका वाले बूथ की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। मुखबिरों की फौज को तैयार किया जा रहा है। जिले में 56 पिंक बूथ चिन्हित किए गए हैं। पिंक बूथ पर महिला कर्मचारियों को तैनात करेंगे। इन बूथों की मॉनिटरिंग उच्चाधिकारी खुद करेंगे।


