आखिर क्यों वेद व्यास के पीछे पुलिस का पहरा, देखें वीडियो

आखिर क्यों वेद व्यास के पीछे पुलिस का पहरा, देखें वीडियो

बीकानेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को तीन घंटे के लिए बीकानेर में होंगे। इस दौरान वह कई एमएम ग्राउंड सहित अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन और पुलिस भी अलर्ट मोड़ पर नजर आ रही है। एमएम ग्राउंड के आसपास के क्षेत्र में पुलिस की पैनी नजर है। इसके साथ-साथ भाजपा युवा मोर्चे के कार्यकर्ताओं पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। पिछली बार 2022 में जब मुख्यमंत्री बीकानेर आए थे, उस समय युवा मोर्चे के कार्यकर्ताओं की ओर से काले झंडे दिखाने के प्रयास किए गए थे। इसके बाद युवा मोर्चा अध्यक्ष वेद व्यास सहित अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया था। लेकिन इस बार पुलिस की ओर से ऐसा फिर ना हो इस लिए लगातार युवा मोर्चे के कार्यकर्ताओं पर शुक्रवार सुबह से ही नजर रखी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा युवा मोर्चे के अध्यक्ष वेद व्यास जहां भी जा रहे है वहां आसपास पुलिस के तीन से चार जवान लगातार नजर रख रहे है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |