गणेश चतुर्थी : दस दिवसीय गणेश महोत्सव का होगा आगाज, होंगे धार्मिक अनुष्ठान - Khulasa Online गणेश चतुर्थी : दस दिवसीय गणेश महोत्सव का होगा आगाज, होंगे धार्मिक अनुष्ठान - Khulasa Online

गणेश चतुर्थी : दस दिवसीय गणेश महोत्सव का होगा आगाज, होंगे धार्मिक अनुष्ठान

बीकानेर। प्रथम पूज्य देव भगवान गणेश का प्राकट्य उत्सव गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाया जाएगा। घर-घर में गजानंद का अभिषेक, पूजन, आरती कर मोदक का विशेष भोग अर्पित किया जाएगा। घरों के मुख्य द्वार के ऊपर स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा की पूजा-अर्चना होगी। गणेश मंदिरों में अलसुबह से देर रात्रि तक धार्मिक अनुष्ठान होंगे। दस दिवसीय गणेश पूजन महोत्सव का आगाज गणेश चतुर्थी से होगा। घरों, गली-मोहल्लों में भगवान गणेश की प्रतिमाओं को स्थापित कर दस दिनों तक पूजा-अर्चना की जाएगी। अनन्त चतुर्दशी को गणेश पूजन महोत्सव की पूर्णाहुति होगी। दस दिनों तक पूजित गणेश प्रतिमाओं का जल में विसर्जन किया जाएगा। गणेश चतुर्थी को लेकर शहर के गणेश मंदिरों के रंग-रोगन के बाद रंग-बिरंगी रोशनी से सजाने का क्रम प्रारंभ हो गया है। मंदिर ट्रस्ट, समितियों और श्रद्धालुओं की ओर से गणेश चतुर्थी के दिन होने वाले अभिषेक, पूजन, आरती, महाप्रसाद वितरण सहित धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। मोहल्लों में दस दिवसीय गणेश पूजन महोत्सव को लेकर पांडाल तैयार करने का क्रम प्रारंभ हो गया है। गणेश पूजन उत्सव घर-घर में धूमधाम से मनाया जाएगा। गणेश पूजन महोत्सव के तहत जूनागढ़ के आगे मिट्टी से तैयार प्रतिमाओं की खरीदारी शुरू हो चुकी है। व्यास पार्क स्थित जनेश्वर भवन भाग संख्या 2 में मंगलवार सुबह 9 बजे से गणपति का पूजन और पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद सुबह 11 बजे सहस्रमोदक का भोग लगाया जाएगा और 12.15 बजे आरती होगी।
error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26