बड़ी तीज पर्व आज- अखंड सुहाग की कामना को लेकर महिलाएं रखेंगी व्रत - Khulasa Online बड़ी तीज पर्व आज- अखंड सुहाग की कामना को लेकर महिलाएं रखेंगी व्रत - Khulasa Online

बड़ी तीज पर्व आज- अखंड सुहाग की कामना को लेकर महिलाएं रखेंगी व्रत

बीकानेर. अखंड सुहाग की कामना को लेकर बड़ी तीज (कजली तीज) का पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। महिलाएं दिनभर व्रत-उपासना कर चन्द्रोदय होने पर चन्द्रमा को अर्घ्य देकर व कजली माता का पूजन होगा। कथा सुनकर व्रत का पारण करेंगी। व्रतधारी महिलाएं झूला झूलने की रस्म निभाएंगी। मंदिरों में दर्शन-पूजन कर बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त करेंगी। बड़ी तीज पर्व को लेकर शुक्रवार को घर-घर में तैयारियां चलती रही। बाजारों में विभिन्न प्रकार के फल, मिठाइयां, नमकीन, खाटा-सुपारी, सुहाग सामग्री, वस्त्र, आभूषण आदि की खरीदारी परवान पर रही। महिलाओं ने अपने हाथों पर मेहंदी से कलात्मक मांडणे रचाए। घरों, गली-मौहल्लों, बगीचीयों, पार्कों, सार्वजनिक स्थानों पर झूले लगाए गए। बड़ी तीज से पहले शुक्रवार को धमोळी पर्व मनाया गया। घर-घर में विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए गए।बाजारों में कचौड़ी, समोसा, दही बड़ा आदि नमकीन की अस्थायी दुकानें खुलीं। दुकानों पर सुबह से रात तक खरीदारों की भीड़ रही। बहन-बेटियों के ससुराल धमोळी के रूप में मिठाइयां, नमकीन, भुजिया आदि भेजे गए। फास्ट फूड और मिठाइयों की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ रही।
error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26