Gold Silver

बीकानेर/ राष्ट्रीय तेजा दर्शन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा कल 

खुलासा न्यूज, बीकानेर।  राष्ट्रीय तेजा दर्शन महोत्सव 2022 के उपलक्ष में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा कल 9 जनवरी रविवार को आयोजित होगी।परीक्षा समिति से जुड़े हुए रमेश मिर्धा व सताराम जांणी ने बताया कि कल 11:00 बजे से 1:00 बजे तक आयोजित इस परीक्षा में बाड़मेर जिले के 47 परीक्षा केंद्रों पर कुल 7000 परीक्षार्थी भाग लेंगे।परीक्षा समिति की शनिवार को cci कोचिंग संस्थान बैठक आयोजित कर परीक्षा सम्बंधित महत्वपूर्ण गतिविधियों को पूर्ण किया गया। बैठक में जिला प्रभारी प्रेमाराम भादू, जोगाराम सियाग, नरपत जांणी, जीवराज सेंवर सहित परीक्षा प्रभारी उपस्थित रहे।

इन परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा 

सीसीआई कोचिंग संस्थान बाड़मेर, किसान केसरी स्कूल , किसान छात्रावास, किसान कन्या छत्रावास, मयूर नोबल स्कूल, सरस्वती सी से स्कूल , संस्कार पब्लिक, डूंगर विद्या पीठ, सिद्दार्थ गरुकुल विद्यालय, नवजीवन पब्लिक स्कूल, उजास संस्थान, हरिदयालू कौशल महाविद्यालय, माधव कॉलेज ,महेश कॉलेज , आदर्श लव कुश महाविद्यालय गुड़ामालानी , संस्कार चिल्ड्रन एकेडमी बाड़मेर,ग्लोबल स्कूल, आदर्श बाल निकेतन, आदर्श विद्यालय तेजियावास, राउमावि भीमथल, विजय मेमोरियल स्कूल धोरीमन्ना, थार पब्लिक स्कूल आडेल,खेराजानियों की ढाणी धोरीमन्ना , रा उ मा वि पांयला कला, रा उ मा वि अमरपुरा पांयला कला, उमावि कादानाडी पांयला कला, उमावि सड़ा धनजी पांयला कला, उमावि केरनाडा चौहटन, बलदेव राम मिर्धा किसान छत्रावास चौहटन, कुम्भाराम आर्य स्कूल चौहटन, राउमावि पनानियो का तला, राउमावि तारातरा मठ, राउमावि पूनियों का तला, राउमावि लोहारवा, दिव्या पब्लिक स्कूल धनाऊ, आज़ाद पब्लिक स्कूल बाछड़ाऊ, बालाजी छात्रावास ,मेजर डिफेंस अकादमी, उत्तम छात्रावास बाड़मेर, विश्नोई समाज छात्रावास, जाट समाज छात्रावास , चारण समाज छात्रावास, रावणा राजपूत समाज छात्रावास, विश्वकर्मा छात्रावास, राइका समाज छात्रावास, मेघवाल समाज छात्रावास,जसनाथ कॉलेज साता, सहित जिले भर के अन्य केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी।
जिला प्रभारी प्रेमाराम भादू ने बताया कि परीक्षा में अव्वल विद्यार्थियों को 15 फरवरी से 19 फरवरी तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय तेजादर्शन महोत्सव में नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Join Whatsapp 26