बीकानेर: जगह-जगह कचरे की ढेरियां, कचरे व गंदगी से अटे नाले-नालियां

बीकानेर: जगह-जगह कचरे की ढेरियां, कचरे व गंदगी से अटे नाले-नालियां

बीकानेर: जगह-जगह कचरे की ढेरियां, कचरे व गंदगी से अटे नाले-नालियां

बीकानेर। नगर निगम क्षेत्र में 12 दिसंबर से विशेष सफाई अभियान चलने की बात कही जा रही है। धरातल पर इसका असर नजर नहीं आ रहा है। सड़कों पर जगह-जगह कचरे की ढेरियां, कचरे व गंदगी से अटे नाले-नालियां नजर आ रही है। विशेष सफाई के नाम पर न अतिरिक्त सफाई नजर आ रही है और ना ही कचरे के परिवहन को लेकर निगम प्रशासन की गंभीरता। कई पार्षद भी निगम क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान के चलने से अनभिज्ञता जता रहे हैं। स्वायत्त शासन विभाग ने आदेश जारी कर 12 दिसंबर से नगरीय क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हुए हैं। कई पार्षदों का कहना है कि विशेष सफाई अभियान को लेकर निगम से कोई जानकारी नहीं मिली है। शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। विशेष सफाई अभियान कब से प्रारंभ हुआ व अभियान के तहत किस प्रकार का कार्य होना है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। निगम अधिकारी भले ही विशेष सफाई अभियान के चलने की बात कह रहे हो, लेकिन शहर में अभियान कहीं नजर नहीं आ रहा है। आम दिनों की तरह की सफाई कार्य नजर आ रहा है। अतिरिक्त संसाधनों से कचरे का परिवहन, बड़े नालों की सफाई, छोटी नालियों की सफाई, अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों अथव सफाई श्रमिकों से सफाई कार्य कही नजर नहीं आ रहा है। कई कचरा संग्रहण केन्द्रों पर शाम तक कचरे की ढेरियां नजर आती है। कई क्षेत्रों के निवासियों ने बताया कि गली-मोहल्लों और मुख्य मार्गों पर विशेष सफाई अभियान नजर नहीं आ रहा है। नाले-नालिया कचरे से अटे पड़े हैं। जगह-जगह कचरे की ढ़ेरियां लगी हुई हैं।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 90300 रेट , 22 कैरट 95300 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 90300 रेट , 22 कैरट 95300 चांदी 117500 |