बीकानेर: इतने पदों पर होगी भर्ती, तैयारी में जुटा निगम

बीकानेर: इतने पदों पर होगी भर्ती, तैयारी में जुटा निगम

बीकानेर। प्रदेश की नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर स्वायत्त शासन विभाग की ओर से दिनांकवार भर्ती प्रक्रिया कार्यक्रम घोषित करने के बाद नगर निगम तैयारियों में जुट गया है। बीकानेर नगर निगम में 121 सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती होनी है। भर्ती को लेकर जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार निगम स्तर पर कंट्रोल रुम गठित करने के साथ नोडल अधिकारी भी नियुक्त करना है। निगम आयुक्त के एल मीणा ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के तहत तय कार्यक्रम अनुसार भर्ती प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी। निगम उपायुक्त को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के साथ उपायुक्त की अध्यक्षता में एक भर्ती कमेटी का भी गठन किया जा रहा है। कंट्रोल रुम गठित करने के भी निर्देश दे दिए गए है। सफाई कर्मचारी भर्ती की प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार नगर निगम प्राप्त ऑनलाइन आवेदन पत्रों का वर्गवार आरक्षित पदों के अनुसार वर्गीकरण करेगा। यह कार्य 26 से 29 सितंबर तक होना है। वहीं निकाय स्तर पर वर्गीकृत आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी का कार्य 3 से 13 सितंबर तक होगा।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |