बीकानेर: शहर में इतने मकान जर्जर, खुद नहीं गिराया तो निगम गिराएगा

बीकानेर: शहर में इतने मकान जर्जर, खुद नहीं गिराया तो निगम गिराएगा

बीकानेर: शहर में इतने मकान जर्जर, खुद नहीं गिराया तो निगम गिराएगा

बीकानेर। सालों पुराने जर्जर मकान। बारिश या बारिश के बाद की धूप में दरक सकते हैं। जानमाल का नुकसान न हो, इसलिए एक सर्वे के बाद करीब 90 मकानों को जर्जर घोषित कर दिया गया। मकान मालिकों को स्वयं मकान गिराने और उसमें न रहने के लिए नगर निगम ने नोटिस दिया है। बावजूद इसके ज्यादातर जर्जर घरों में लोग रह रहे हैं। नगर निगम ने उन्हें खुद गिराने का निर्णय किया है। इसके लिए निगम ने दो टेंडर किए हैं। हर साल बारिश के दौरान शहर में मकानों के गिरने की घटनाएं होती हैं। कोई बड़ा नुकसान न हो अत: संभागीय आयुक्त और कलेक्टर ने शहर में जर्जर मकानों का सर्वे कराने के लिए कहा। सर्वे हुए तो सामने आया कि करीब 90 के आसपास ऐसे मकान हैं जिनकी उम्र ज्यादा हो गई और वे जर्जर हैं। कभी भी गिर सकते हैं। इसमें से कुछ एक ही मकान ऐसे हैं जो खाली हैं वरना ज्यादातर में कोई ना कोई रह रहा है। निगम ने सभी को नोटिस दिया। नोटिस में कहा गया कि आप खुद इस मकान से बाहर रहें। जानमाल का नुकसान हो सकता है। खुद की रक्षा और दूसरों को बचाने के लिए जर्जर मकान गिराएं। अधिकांश लोगों ने निगम के नोटिस पर ध्यान नहीं दिया। निगम ने अब लोगों को अंतरिम नोटिस भेजकर सिर्फ सूचित किया है कि अब कभी भी निगम इन भवनों को गिराने के लिए आएगा। नगर निगम ने इसके लिए टेंडर कर दिए हैं। मंगलवार को वो टेंडर खुलने वाला था लेकिन अचानक से कई घंटों के लिए गई लाइट के कारण ये काम नहीं हो सका। टेंडर खुलने के बाद जिस फर्म की दरें सबसे कम होंगी उसे टेंडर दिया जाएगा।

 

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |