
निगम का नवाचार: टायर और बोतलों से बनेंगे झूले, शेर-हाथी, मोर और बेंच







निगम का नवाचार: टायर और बोतलों से बनेंगे झूले, शेर-हाथी, मोर और बेंच
बीकानेर। नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष की पहल पर अब नवाचार होने जा रहा है। दरअसल, शहर में अब वेस्ट मटेरियल से बनने वाले एनीमल स्कल्पचर, झूले और बेंच लगेंगे। एनीमल स्कल्पचर को पुराने टायर, प्लास्टिक की बोतलों आदि से बनाया जाएगा। टायरों से झूले भी बनेंगे। नगर निगम ने वेस्ट मटेरियल से स्कल्पचर और बेंच व झूले तैयार करवाने के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। निगम फिलहाल इस पहल पर 32.69 लाख रुपए खर्च करेगा। यह कार्य बीकानेर विकास प्राधिकरण के सहयोग हो रहा है। तैयार स्कल्पचर सार्दुलगंज ओपन स्पेश पार्क में प्रदर्शित किए जाएंगे। यह पार्क बच्चों के लिए विशेष रूप से तैयार होगा। वेस्ट मटेरियल से शेर, हाथी, चिम्पैजी, मोर, घोड़ा के स्कल्पचर तैयार करवाए जाएंगे। वहीं वेस्ट मटेरियल से पार्क के लिए झूले भी बनेंगे। वेस्ट कंपोजिट बोर्ड से बेंच तैयार होगी, जिन पर पार्क में आने वाले लोग बैठ सकेंगे। वेस्ट मटेरियल से बनने वाले एनीमल स्कल्पचर का आकार सात से दस फीट ऊंचाई-लंबाई का होगा। इनमें हाथी की लंबाई दस फीट, शेर की लंबाई सात फीट, दो मोर की लंबाई सात फीट, चिम्पैजी की लंबाई सात फीट, घोड़ा की लंबाई आठ फीट तक होगी। वहीं वेस्ट कंपोजिट बोर्ड से बनने वाली बेंच तीन सीटर होगी।
जयपुर-जोधपुर जैसे शहरों की कतार में
गौरतलब है कि जयपुर में हेरिटेज निगम ने गत्ते, प्लास्टिक, रद्दी और लोहे के स्₹ैप से फर्नीचर और स्कल्पचर तैयार किए हैं। इनमें स्टैंङ्क्षडग लेडी, ह्यूमन फेस, मछलियां और पशु आकृतियां शामिल हैं, जो शहर के पार्कों और एंट्री प्वाइंट्स पर लगाई जाएंगी। इसी तरह, जोधपुर में सुरपुरा बांध के पास वेस्ट टू वंडर पार्क विकसित किया जा रहा है, जिसमें 15 टन से अधिक लोहे के कबाड़ से 33 स्कल्पचर बनाए गए हैं। इनमें ऊंट, मानव चेहरा, मछलियां और पशुओं की आकृतियां शामिल हैं। जैसलमेर नगर निगम ने दिल्ली से बुलाए गए 20 कारीगरों के माध्यम से कबाड़ से बनी मूर्तियां तैयार की हैं। इनमें ऊंट, घोड़ा, मानव आकृतियां और पक्षियों की मूर्तियां शामिल हैं। राजसमंद जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 50 लाख ङ्क्षसगल-यूज़ प्लास्टिक बैग्स को 1.25 लाख प्लास्टिक बोतलों में भरकर, इन्हें प्लेटफॉर्म, ट्री गार्ड और बेंच जैसी कलात्मक संरचनाओं में बदला गया।


