झमाझम बारिश को लेकर आई अपडेट, जाने बीकानेर में कब होगी मानसून की धमाकेदार एंट्री

झमाझम बारिश को लेकर आई अपडेट, जाने बीकानेर में कब होगी मानसून की धमाकेदार एंट्री

झमाझम बारिश को लेकर आई अपडेट, जाने बीकानेर में कब होगी मानसून की धमाकेदार एंट्री

बीकानेर। मानसून की एंट्री प्रदेश में हो गई। इसलिए अब आने वाले 10 दिन तक लू चलने की कोई संभावना नहीं है। हवा में मॉश्चर लगातार आगे बढ़ रहा है। उमस जरूर बढ़ सकती है मगर लू की संभावना नहीं है। मानसून के बीकानेर पहुंचने में लगभग 10 दिन और लगेंगे। मानसून के आने का सभी को इंतजार था। अभी मानसून जिस गति से आगे बढ़ रहा है अगर कमजोर न पड़ा तो प्रदेश में एंट्री के 10 दिन के भीतर मानसून बीकानेर तक पहुंच जाता है। अगर कमजोर हुआ तो इंतजार और बढ़ जाएगा। अभी अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से उठने वाली मानसूनी हवाएं सक्रिय हैं।

इसके चलते मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने राजस्थान में मानसून की एंट्री का एलान कर दिया है इसलिए अब माना जा रहा है कि जून के अंत तक यहां भी मानसून आ जाएगा। मंगलवार को प्री-मानसून की फुहारों का शगुन भी हो चुका है। इस बीच बुधवार को आसमान साफ रहा। दोपहर में धूप भी तीखी थी। धूप के साथ उमस होने से लोगों को परेशानी जरूर हुई मगर लू से राहत मिली। दिन का तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रिकार्ड किया गया।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |