Gold Silver

बीकानेर के मंत्री ने बोले बजरंग दल कर रहा है अपराधियां की भर्ती कर्नाटक व राजस्थान अलग अलग नहीं

जयपुर। कर्नाटक में कांग्रेस के घोषणा पत्र के बाद सियासत तेज हो गई है। इसमें पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के साथ बजरंग दल पर भी बैन लगाने का वादा किया गया है। राजस्थान के आपदा राहत मंत्री गोविंद मेघवाल ने प्रदेश में बजरंग दल पर बैन करने के सवाल पर कहा- कर्नाटक और राजस्थान अलग-अलग नहीं हैं। यहां भी बजरंग दल के लोग अगर अपराध करेंगे, गलत काम करेंगे, हम लोग विरोध करेंगे। क्रस्स्, बजरंग दल में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की भर्ती कर अपराध करवा जाते हैं। मॉब लिंचिंग करवाते हैं। धर्म के नाम पर लोगों के साथ मारपीट की जाती है।
बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए मेघवाल ने कहा- हमारा प्रदेश संगठन, राष्ट्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री बैठकर चिंतन करेंगे। अगर हमें महसूस हुआ कि बजरंग दल के नाम पर अपराध हो रहे हैं। जय श्रीराम के नारे लगाकर बड़ा से बड़ा आपराधिक काम करते हैं। कांग्रेस पार्टी इसकी छूट कतई नहीं देगी।
अपराधियों को चुन-चुन कर बजरंग दल में भर्ती किया जा रहा
मेघवाल ने कहा- जहां तक बजरंग दल की बात है। इस बात का मुझे दुख होता है कि क्रस्स् के लोग संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बजरंग दल में वे लोग शामिल किए जा रहे हैं, जिनका बैकग्राउंड आपराधिक है। कई जिलों में आपराधिक मामले और संगीन मुकदमे हैं। उन लोगों को चुन-चुन कर बजरंग दल में भर्ती किया जा रहा है।
हमारी पार्टी ने बजरंग बली का विरोध नहीं किया
मेघवाल ने कहा- हमारी पार्टी ने बजरंगबली का विरोध नहीं किया है। यह जो देवताओं के नाम पर दल बनाकर अपराध कर रहे हैं, उस बात के विरोध में कर्नाटक में फैसला किया गया है। 1948 में जब महात्मा गांधी को नाथूराम गोडसे ने गोली मारी थी, तब तत्कालीन गृहमंत्री सरदार पटेल ने क्रस्स् पर बैन लगाया था। कर्नाटक में जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनेगी बजरंग दल को बैन किया जाएगा।
बीकानेर के नोखा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के शक्ति प्रदर्शन में राजस्थान के आपदा राहत मंत्री गोविंद मेघवाल भी शामिल हुए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे थे।
बीकानेर के नोखा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के शक्ति प्रदर्शन में राजस्थान के आपदा राहत मंत्री गोविंद मेघवाल भी शामिल हुए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे थे।
आरएसएस ने हर संस्था पर कब्जा कर लिया
मेघवाल ने कहा- कांग्रेस देश को आजादी दिलाने वाली पार्टी है। देश को विखंडित करने वाले लोगों का कांग्रेस विरोध करेगी। जैसे अंग्रेजों को पहले भगाया उसी तरह मोदी और अमित शाह जो हिटलर की चाल चल रहे हैं, उन्हें भी जनता भगाएगी।
मेघवाल ने कहा- बीजेपी गलत प्रचार करती है। प्रधानमंत्री बोल रहे हैं कि बजरंगबली के ताला लगा रहे हैं, पहले राम पर लगाया था। यदि हमें प्रजातंत्र को मजबूत रखना है तो संविधान को मजबूत करना होगा। धर्म के नाम पर आग लगाकर संविधान को समाप्त करने और प्रजातंत्र को कमजोर करने की साजिश करते हैं। संवैधानिक संस्थाओं पर इन्होंने कब्जा कर लिया है। क्रस्स् के लोगों को वहां बैठा दिया है। इसका परिणाम हुआ कि पूरे विश्व में आज भाजपा सरकार की थू-थू हो रही है। हर मुद्दे को घुमा-फिरा कर गलत रूप में जनता के सामने प्रचारित करते हैं। हम इसका विरोध करते हैं।
चुनावी साल में राजस्थान तक पहुंचा कर्नाटक का विवाद
कर्नाटक में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में पीएफआई ओर बजरंग दल जैसे संगठनों पर पाबंदी लगाने का वादा किया है। इस मुद्दे को लेकर कर्नाटक से शुरू हुआ विवाद राजस्थान तक पहुंच गया है। राजस्थान में नवंबर-दिसंबर में चुनाव हैं। ऐसे में यह मुद्दा आने वाले समय में और जोर पकड़ेगा।

Join Whatsapp 26