बीकानेर/ स्मृति टेबल टेनिस प्रतियोगिता : खेल जीवन के लिए बहुत जरूरी - Khulasa Online बीकानेर/ स्मृति टेबल टेनिस प्रतियोगिता : खेल जीवन के लिए बहुत जरूरी - Khulasa Online

बीकानेर/ स्मृति टेबल टेनिस प्रतियोगिता : खेल जीवन के लिए बहुत जरूरी

खुलासा न्यूज, बीकानेर। 67 वी जिला स्तरीय शंकरलाल हर्ष स्मृति टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन जिला टेबल टेनिस संघ द्वारा बीकानेर टेबल टेनिस ट्रस्ट हॉल गांधीनगर में आज साय 6: 00 बजे शुभारंभ हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि श्री सी एम चौधरी रिटायर्ड चीफ इंजीनियर अध्यक्षता रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ आर एस गहलोत वेटरनरी कॉलेज के कर कमलों द्वारा किया गया। चौधरी ने कहा कि खिलाड़ी को खेल को खेल की भावना से मित्रता स्वरूप खेलें, प्रोफेसर गहलोत ने कहा कि खेल जीवन के लिए बहुत जरूरी है कोविड-19 समय को सभी को मेहनत करनी चाहिए। आयोजन सचिव अविनाश सिंह राठौड़ ने बताया इस प्रतियोगिता में 48 बालक बालिकाएं भाग ले रहे हैं। सचिव भंवर सिंह कांधल एवं तुलसी नाथ तवर, कमलेश धतरवाल विजय सिंह भाटी आदि ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। परिणाम फाइनल बालक अंडर 11 वर्ष में ध्रुव ने तेजस को 2-1 से हराकर खिताब जीता। बालिका अंडर 11 वर्ष में कृष्णा पारीक ने अक्षु को 2-1 से हराकर खिताब जीता। बालिका अंडर 13 वर्ष में रिद्धिमा यादव ने अतिया को 2-0 से हराकर खिताब जीता। कल के मैच सुबह 8:00 बजे खेले जाएंगे।

 

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26