पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी को मातृ शोक, शोक की लहर - Khulasa Online पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी को मातृ शोक, शोक की लहर - Khulasa Online

पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी को मातृ शोक, शोक की लहर

कल सुबह कोविड़ गाइडलाइन के अनुसार ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा

खुलासा न्यूज, बीकानेर। पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी की माता का निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार भाटी की माता मदन कंवर ने जस्सुसर गेट स्थित बरसलपुर हाउस में अंतिम सांस ली। कल सुबह कोविड़ गाइडलाइन के अनुसार ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मदन कंवर के निधन की सूचना मिलते ही भाटी समर्थकों में शोक की लहर छाई।

जलदाय मंत्री डॉ. कल्ला ने पूर्व मंत्री श्री भाटी की माताजी के निधन पर शोक जताया

जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने पूर्व मंत्री श्री देवी सिंह भाटी की माताजी श्रीमती मदन कंवर के निधन पर गहरा शोक जताया है। डॉ. कल्ला ने दिवंगत की आत्मा को चिर शांति और श्री भाटी तथा शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
——————

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26