
बीकानेर : विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया तंग परेशान व लज्जा भंग करने का आरोप




बीकानेर : विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया तंग परेशान व लज्जा भंग करने का आरोप
बीकानेर। विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर तंग परेशान करने और लज्जा भंग करने का आरोप लगाते हुए पति, ससुर, सास, ननद के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज करवाया है। 29 वर्षीय विवाहिता ने बताया कि आरोपियों के घर पर उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन उसके बाद आरोपी पक्ष उसे दहेज के लिए परेशान करने लगा। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने इसी के दौरान उसके साथ अभद्रता की। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




