बीकानेर से खबर- प्रेम विवाह करने वाली विवाहिता पीबीएम में भर्ती, देवर सहित व्यापारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बीकानेर से खबर- प्रेम विवाह करने वाली विवाहिता पीबीएम में भर्ती, देवर सहित व्यापारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खुलासा न्यूज, बीकानेर। प्रेम-विवाह करने वाली विवाहिता को पीबीएम में भर्ती करवाया गया है। बताया जाता है कि झगड़ों से परेशान विवाहिता ने नींद की गोलियों की ओवरडोज ले ली। बिगड़ी हालात में उसे पीबीएम में भर्ती करवाया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह अंतर्जातीय प्रेम विवाह था। इसी वजह से परिजन रजामंद नहीं हुए थे। बता दें कि आरोपी पति केईएम रोड़ पर घी का व्यापारी है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 498, 406, 323, 504 व 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

यह है पूरा मामला
महिला थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार प्रजापत से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात विवाहिता ने दो तीन पत्ते नींद की गोलियां खाली। वह पैरों में दर्द होने पर नींद की गोली लेती आई है, इसीलिए गोलियां उसके पास पहले से थी।
विवाहिता ने अपने पति संजय पारीक, देवर विकास पारीक व सास के खिलाफ दहेज प्रताडऩा व मारपीट का आरोप लगाया है। उधर विवाहिता का कहना है कि उसने प्रेम विवाह किया था। उसकी सास उसे पसंद नहीं करती। पति भी दारूबाजी व अय्याशी में लगा रहता है। वे लोग उसे कपड़े उतारकर पीटा करते थे। यहां तक कि जब वह गर्भवती हुई तो उसे दवाईयां दी गई। गर्भपात करवाने का दबाव भी बनाया गया। आरोप है कि उसके पति ने उसे तीन दिनों से घर में अकेला छोड़ दिया था। इस दौरान उसे खाना भी नहीं मिला। मजबूरी में उसने आत्महत्या का प्रयास किया।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |