बीकानेर : 10 साल से फरार चल रहे मुल्जिम के घर मारी रेड, गिरफ्तार - Khulasa Online बीकानेर : 10 साल से फरार चल रहे मुल्जिम के घर मारी रेड, गिरफ्तार - Khulasa Online

बीकानेर : 10 साल से फरार चल रहे मुल्जिम के घर मारी रेड, गिरफ्तार

खुलासा न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के केन्द्रीय कारागृह से पैरोल पर बाहर निकलने के बाद फरार मुल्जिम को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी 45 वर्षीय भीमाराम विश्रोई दस साल पहले पैरोल से फरार हुआ था, जिसकी बीछवाल पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। आरोपी जोधपुर के फितकासनी का निवासी है तथा हत्या के आरोप में बीकानेर जेल में सजा काट रहा था। बीछवाल थाने के कानि आनंद ङ्क्षसह, कानि महेन्द्र, कानि गोमनराम व कानि रविन्द्र सिंह की टीम ने मोबाईल लोकेश के आधार पर शनिवार को सुबह उसके निवास पर रेड दी लेकिन आरोपी बरामद नहीं हुआ।

इसके बाद पुलिस वहां से चली गई। लेकिन पुलिस ने उसी शाम फिर से उसके घर पर दबिश दी तो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी पुलिस ने कई बार दबिश दी लेकिन हर बार आरोपी बच कर निकल जाता। आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर दिया गया जहां से उसे जेसी कर दिया गया। बताया जा रहा है कि जेसी की अवधि पूरी होने के बाद आरोपी सजा पूरी करेगा। वहीं फरार होने के खिलाफ आरोपी पर मुकदमा चलेगा।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26