
बीकानेर : कोटगेट पुलिस ने दो विदेशी महिलाओं को हिरासत में लिया




बीकानेर : कोटगेट पुलिस ने दो विदेशी महिलाओं को हिरासत में लिया
बीकानेर। पुलिस ने बिना वैध वीजा और जरूरी दस्तावेजों के बीकानेर में रह रही दो विदेशी महिलाओं को पकड़ा है। यह कार्रवाई शहर की कोटगेट थाना पुलिस ने की है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने विदेशी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए बिना वैध वीजा और जरूरी दस्तावेजों के बीकानेर में रह रही दो विदेशी महिलाओं को पकड़ा है। दोनों महिलाएं कोटगेट थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान में रह रही थीं, लेकिन उनके पास अनिवार्य सी-फॉर्म और अन्य वैध दस्तावेज़ नहीं मिले। पुलिस को सूचना मिली थी कि रानी बाजार क्षेत्र में स्थित एक मकान में दो विदेशी महिलाएं रह रही हैं। सूचना के आधार पर कोटगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। जांच के दौरान सामने आया कि दोनों महिलाएं विदेशी नागरिक हैं और भारत में रहने से संबंधित नियमों का पालन नहीं कर रही थीं। कोटगेट थाना पुलिस ने दोनों विदेशी महिलाओं को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों के संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई है।




