
बीकानेर : वास्तविकता का पता चला तो पैरों तले खिसक गई जमीन, आप भी हो जाइए सावधान





खुलासा न्यूज़, बीकानेर। फर्जी तरीके से मित्र बनकर हजारों रूपए अपने खाते में ट्रांसफर करने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में परिवादी राजेन्द्र सिंह जाखड़ पुत्र भागीरथ उम्र 46 ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ व्यास कॉलोनी थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया हैं। परिवादी ने बताया कि घटना कल सुबह लगभग साढ़ें आठ बजे पवनपुरी दक्षिण की हैं। परिवादी ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने प्रार्थी को फोन पर उसका ही दोस्त सम्पत मीणा बताया। फोन पर आरोपी ने प्रार्थी को अपने विश्वास में लेकर अपने खाते में लगभग 71 हजार रूपए ट्रांसफर करवा लिए। जब प्रार्थी ने अपने मित्र को इसके बारे में जानकारी दी तो पता चला कि फोन प्रार्थी के दोस्त ने नही किसी अन्य ने किया हैंं। जब प्रार्थी को वास्तविकता का पता चला तो पैरों तले जमीन खिसक गयी। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया हैं। जिसकी जांच ओमप्रकाश को सौंपी गयी हैं।

