![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/07/KHULASA-11.jpg)
बीकानेर: मकान हड़पने के इरादे से तोड़फोड़ कर लागई आग, मामला दर्ज
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/02/drgifad.gif)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-04-at-12.06.31-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-12-at-12.05.55-AM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2022/08/d186fc64-d41f-4ece-8c59-2b3589462913.jpg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240701-WA0018.jpg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-3.45.05-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-20-at-8.51.17-PM.jpeg)
बीकानेर: मकान हड़पने के इरादे से तोड़फोड़ कर लागई आग, मामला दर्ज
खुलासा न्यूज़। श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव रीड़ी में मकान की एकमात्र वारिसा से उसका मकान हड़पने का प्रयास गांव के ही कुछ लोगों द्वारा किया जा रहा है एवं इस संबध में वारिसा ने थाने पहुंच कर मकान में तोड़फोड़ करने, आग लगाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। लाडनूं निवासी महिला टेमूदेवी मेघवाल ने पुलिस को बताया कि उसके पिता की वह एकमात्र संतान वारिस है एवं उसके पिता की निधन के बाद उसके पीहर गांव रीड़ी में अपने मकान की देखभाल करती है। गांव के ही पदमनाथ व उसका पुत्र धन्नानाथ उसका मकान हड़पने के प्रयास है। आरोपियों ने गत 11 जून को गांव के ही मेघाराम मेघवाल ने मेरे मकान में तोड़फोड़ करवाई व घर में बने शौचालय, कच्चे झोंपड़ें, पानी के कुंड को तोड़ दिया व सामान बाहर फेंक दिया व आग लगवा दी। उसे जानकारी होने पर वह गांव गई तो आरोपियों ने उसे भी धमकाया व जातीसूचक गालियां निकालते हुए मकान में दुबारा आने पर मार देने की बात कही। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच सीओ निकेत कुमार करेगें।
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.36.48-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20240415-WA0026.jpg)
![](http://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2021/04/whatsapp-icon.png)