
करणी सिंह स्टेडियम में मंत्री सुमित गोदारा ने किया ध्वजारोहण, परेड का निरीक्षण किया
















करणी सिंह स्टेडियम में मंत्री सुमित गोदारा ने किया ध्वजारोहण, परेड का निरीक्षण किया
बीकानेर। स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में शुरू हो गया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। मार्च पास्ट की सलामी भी ली। अब बीकानेर शहर में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 53 प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। इस बार सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं में स्टूडेंट्स भी शामिल हैं, जिन्होंने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की 10वीं और 12वीं कक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दसवीं के सरकारी व प्राइवेट टॉपर के साथ ही बारहवीं के सभी संकायों के टॉपर को सम्मानित किया जा रहा है।
मार्च पास्ट में आरएसी की तीसरी व दसवीं बटालियन, राजस्थान पुलिस की महिला एवं पुरूष विंग, बोर्डर होम गार्ड, अरबन होमगार्डस, एनसीसी सात राज.बटालियन छात्र एवं छात्रा विंग, महारानी कॉलेज, स्टूडेंट पुलिस कैडेस महारानी स्कूल, बीबीएस स्कूल, सोफिया स्कूल, स्कॉउट, गाइड कैडेट्स सहित कुल 14 टुकड़ियां शामिल होंगी। परेड का नेतृत्व आरआई कविता पूनिया करेंगी। इस दौरान आरएसी तथा राजस्थान पुलिस के बैंड ने सुमधुर स्वर लहरियां बिखेरेंगे। इस दौरान देशभक्ति की भावना और संस्कृति से सराबोर कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।


