Gold Silver

पुलिस सिर्फ चालान काटने में व्यस्त, सुबह हो या शाम हर जगह लगता है जाम

पुलिस सिर्फ चालान काटने में व्यस्त, सुबह हो या शाम हर जगह लगता है जाम
बीकानेर। सुबह हो या फिर शाम शहर में जगह-जगह जाम लगना अब आम बात हो गई है। ट्रैफिक व्यवस्था मानो अब तो बेहाल हो गई है। इसकी सबसे बड़ी वजह शहर में जगह-जगह खुदे गड्ढे हैं। इन गड्ढों की वजह से दिन में कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जबकि ट्रैफिक पुलिस सिर्फ बिना हेलमेट वालों के चालान काटने में ही व्यस्त नजर आती है। पुलिस को इस जाम से निजात दिलाने के लिए कोई ठोस प्लान बनाने की आवश्यकता है। केवल मोटरसाइकिल पर बिना हेलमेट लगाए लोगों के चालान काटने से कुछ भी नहीं होगा। पहले शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करने की आवश्यकता है। बीकानेर में बात करें तो सबसे ज्यादा जाम शाम के समय कोटगेट पर नजर आता है। यहां पर रात 8 बजे के बाद स्थिति और भी खराब हो जाती है। इसकी वजह 8 बजे बाद किसी भी पुलिसकर्मी का नजर नहीं आना है। यहां पर फड़बाजार पॉइंट की स्थिति तो ओर भी ज्यादा खराब है। यहां पर रात को बड़ी संख्या में बाहर ठेले लग जाते हैं। जिसकी वजह से दुपहिया वाहन को चलाने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा गंगानगर चौराहे पर भी कुछ इस तरह की स्थिति ही नजर आती है। इतना ही नहीं पुलिस लाइन चौराहे पर भी दिन में कई बार जाम लगता है, यहां जरूर दो पुलिस के जवान नजर आते हैं लेकिन जाम होने की वजह से परेशानी का सामना तो आमजन को ही करना पड़ता है। ट्रैफिक पुलिस को जिला प्रशासन के साथ सही प्लान तैयार कर इस ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है। जबकि अभी होली का त्यौहार भी है ऐसे में इस तरह के जाम की वजह से आमजन परेशान हो रहा है।

Join Whatsapp 26