
बीकानेर में इस जगह घर के बाहर खेल रही थी बच्ची, अचानक स्ट्रीड डॉग ने कर दिया हमला, सिर से चेहरे पर आए इतने टांके







बीकानेर में इस जगह घर के बाहर खेल रही थी बच्ची, अचानक स्ट्रीड डॉग ने कर दिया हमला, सिर से चेहरे पर आए इतने टांके
बीकानेर। शहर में न्यायालय परिसर के करीब महंत जी के डेरे के पास एक 6 साल की बच्ची को एक स्ट्रीड डॉग ने जगह-जगह से नोच डाला। बच्चे के सिर से चेहरे पर 21 टांके आए हैं। एसबीआई बैंक के पास महंत जी के डेरे के पास पवन सिंह राजपुरोहित की 6 साल की बेटी मन्नत राजपुरोहित रविवार सुबह 9 बजे अपने घर के बाहर खेल रही थी। बाहर से कोई स्ट्रीड डॉग आया और आते ही बच्ची पर अटैक कर दिया। बच्ची गिर पड़ी तो उसे नोचने लगा। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जब तक लोग आते तब तक वो लहूलुहान हो चुकी थी। इसके बाद उसको ट्रॉमा सेंटर ले जाय गया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि रविवार को स्कूल की छुट्टी होने की वजह से बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस घटना के बाद कही न कही निगम की भी लापरवाही सामने आई है। क्योंकि नगर निगम की ओर इनको पकड़ने के अभियान महज कागजों में ही चलाए जाते है। इसके अलावा इसी क्षेत्र में आसपास बेसहारा पशु भी बड़ी संख्या में नजर आते है। जो लोगों की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा रहे है। निगम महज खानापूर्ति कर रहा है और कुछ भी नहीं।


