
इन युवाओं ने छेड़ी नशे के खिलाफ मुहीम, अब दिखने लगा रंग






इन युवाओं ने छेड़ी नशे के खिलाफ मुहीम, अब दिखने लगा रंग
बीकानेर। नशे को रोकने के लिए अब मुहिम छेड़ दी गई है। धीरे-धीरे लोग भी आगे आ रहे हैं। इन सब के पीछे भाजपा नेता वेद व्यास, भगवान सिंह मेडतियां, श्याम सिंह हाड़ला और जसराज सिंवर की ओर से नशे के खिलाफ मुहीम शुरू की गई। अब धीरे-धीरे कारवां बढ़ता जा रहा है। इसी मुहिम के तहत लोग साथ में जुड़ रहे हैं और नशे को खत्म करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इन सब के ही प्रयास का नतीजा है कि पुलिस प्रशासन ने भी नशे के खिलाफ कार्यवाही करनी शुरू कर दी है। कुछ दिन पहले ही पुलिस की ओर से कई जगहों पर दबिश भी दी गई। पुलिस की ओर से अच्छी पहल करते हुए कई जगहों पर देर रात तक नाकाबंदी भी की जा रही है। देर रात तक खुलने वाली दुकानों को भी बंद करवाया जा रहा है। ताकि नशे को पूरी तरह से बंद किया जा सके। शहर में बढ़ रहे नशे के खिलाफ अब हर किसी को जागरूक होने की आवश्यकता है। अब इस मुहिम में नेताओं, युवाओं, वार्ड पार्षदों को भी आगे आना होगा ताकि बीकानेर शहर से नशे को पूरी तरह से खत्म किया जा सके।
वार्ड-वार्ड चले अभियान
नशे को खत्म करने के लिए वार्ड-वार्ड अभियान चलाने की आवश्यकता है। खुलासा न्यूज पोर्टल सभी पार्षदों से आह्वान करता है कि इस मुहिम में आगे आए। नशे के खिलाफ वार्डों में अभियान चलाएं। जिससे हम नशे को रोक सकते हैं। वार्डों में अभियान चलाने से नशा कर है युवाओं और कुछ लोगों को वहीं पर रोका जा सकता है। इसलिए हर किसी को जागरूक करने की आवश्यकता है
चला रखा है अभियान
बीकानेर के कुछ युवाओं ने बीकानेर को नशा मुक्त करने का अभियान चला रखा है। अभियान के तहत रोज एक्टिविटी शहर में हो रही है। सामाजिक कार्यकर्ता वेद व्यास के नेतृत्व में निर्माणाधीन पुष्करणा छात्रावास में जागरूक युवा एकत्रित हुए। पूरे छात्रावास परिसर में सफाई की। छात्रावास परिसर में नशेड़ियों ने एक भी कमरे और बाथरूम को नहीं छोड़ा जिसे नशे के दौरान काम न लिया गया हो। शराब की टूटी बोतलें, गांजा,अफीम स्मैक के साथ सिगरेट, इंजेक्शन, नशीली दवाओं की बोतलें फॉयल पेपर,10-20 रुपयों के अधजले नोट इस बात की ओर इशारा कर रहे थे ये जगह पूरे तरीके से नशेड़ियों के नियंत्रण में।


