
ब्रह्मदेव व्यास का किया सम्मान






ब्रह्मदेव व्यास का किया सम्मान
बीकानेर। लुंबिनी महेश्वरी समाज द्वारा मरूणायक व्यास पीठाधीश्वर पंडित ब्रह्मदेव व्यास का सम्मान किया गया। व्यास द्वारा कथा, ज्योतिष ग्रहण, प्रश्न कुंडली, प्रवचन दान की महिमा, पितरों की पूजा, देव पूजन के बारे में बताया गया। जिसमें रूपंदेही माहेश्वरी महिला मंच की अध्यक्ष शारदा डागा के घर पर आयोजित कार्यक्रम में सखी सहेली ग्रुप के सदस्यों ने हिस्सा लिया। जिसमें रेखा गोयल, सुशीला गोयंका,चंद्र बोथरा, सीमा अग्रवाल, उषा बोहरा, ललिता मुंदरा, सुमित्रा डागा ,चंचल डागा, शिल्पा डागा, हर्षिता डागा, संतोष नागोरी, प्रेमलता शर्मा, संतोष शर्मा, डिंपल वेद एवं दीपा बोहरा ने व्यास को सम्मानित किया।


