केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने विभिन्न कार्यक्रमों में लिया हिस्सा

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने विभिन्न कार्यक्रमों में लिया हिस्सा

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने विभिन्न कार्यक्रमों में लिया हिस्सा

बीकानेर। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल सोमवार को बीकानेर के दौरे पर रहे। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। मेघवाल ने रक्षाबंधन पर्व आफ्टर केयर सेंटर और बालिका गृह की बच्चियों के साथ मनाया। उन्होंने बहन रूबी सहित बालिका गृह की बच्चियों से रक्षा सूत्र बंधवाया। मंत्री ने विज़टिर्स बुक में लिखा कि 2017 में उन्होंने बच्चियों की रक्षा का संकल्प लिया था। तभी से संस्थान से भी जुड़े हुए है। कार्यक्रम में बाल संरक्षण समिति की उपाध्यक्ष ममता रांका, बालिका गृह की अधीक्षक कविता स्वामी ने बालिका गृह और आफ्टर केयर के बारे में जानकारी दी । इस दौरान भाजपा नेता महावीर रांका, गुमान सिंह, श्याम हाड़ला, गिरधारी सिंह, कैलाश विश्नोई और पवन महनोत आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा अर्जुनराम मेघवाल सोमवार को बजरंग बिहार कॉलोनी पहुंचे। जहां बाढ़ के हालात बने हुए हैं।

करीब एक सप्ताह से लोग चार फीट पानी में फंसे थे। दो दिन पहले जब लोगों ने प्रदर्शन किया तब जाकर निगम प्रशासन जागा और डंपर, पंप और जेसीबी बढ़ाई। अब जलस्तर कम होने लगा है। जल्दी ही लोगों के आने-जाने का रास्ता शुरू हो सकेगा। दूसरी ओर बंधे को वापस बांधने का काम भी शुरू हो गया है। करीब 200 फीट तक बंधा ढह गया था। कानून मंत्री दिल्ली से भी इसकी मॉनिटरिंग कर रहे थे। जब वे यहां पहुंचे तो मौके पर हालात देखने के बाद प्रशासन और पार्टी नेताओं को कुछ सुझाव भी दिए।

 

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 90300 रेट , 22 कैरट 95300 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 90300 रेट , 22 कैरट 95300 चांदी 117500 |