देवेन्द्र प्रकाश शर्मा का सेवानिवृति सम्मान समारोह आयोजित

देवेन्द्र प्रकाश शर्मा का सेवानिवृति सम्मान समारोह आयोजित

देवेन्द्र प्रकाश शर्मा का सेवानिवृति सम्मान समारोह आयोजित

बीकानेर। राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ, जिला शाखा बीकानेर की ओर से शुक्रवार को न्यायिक परिसर, में बीकानेर एवं तहसील मुख्यालयों के समस्त न्यायिक कर्मचारियों द्वारा जिला एवं सेशन न्यायाधीश देवेन्द्र प्रकाश शर्मा का सम्मान किया। शर्मा का मुसंरिम दीनदयाल ओझा व रामानुज सारस्वत ने तिलक लगाकर स्वस्तिवाचन किया। प्रोटोकॉल अधिकारी प्रकाशचंद मोदी ने शॉल, साफा पहनाकर सम्मान समारोह का आरंभ किया। इस अवसर पर राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ, बीकानेर के निर्वाचित अध्यक्ष सुरेन्द्र नारायण जोशी ने सप्रेम भेंट प्रदान की। सचिव मदन गोपाल राठौड़ बताया कि समस्त न्यायिक अधिकारीगण व समस्त न्यायिक कर्मचारीगण तथा बार एसोसिऐशन के अध्यक्ष रघुवीर सिह, वरिष्ठतम अधिवक्ता आर. के. दास गुप्ता, कुलदीप शर्मा, किसन सॉखला, कमल नारायण पुरोहित, अजय कुमार पुरोहित तथा न्यायिक कर्मचारी बजरंग सिंह, दाऊलाल, जितेन्द्र शेखावत, हेमेन्द्र यादव, गौरी शंकर रतावा, मुख्त्यार अली, जाकिर हुसैन, विजय साद, नवनीत नारायण जोशी, बलदेव व्यास, वीरेन्द्र नारायण जोशी, विकास सोलंकी, अन्य कर्मचारीगण भी शामिल रहे। संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया। सम्मान समारोह के उपरांत राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ, अध्यक्ष सुरेन्द्र नारायण जोशी ने समस्तजनों का इस सम्मान समारोह में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया ।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |