Gold Silver

भोमराज चौधरी प्रदेश सचिव राजस्थान पद पर नियुक्त

भोमराज चौधरी प्रदेश सचिव नियुक्त

बीकानेर। भोमराज चौधरी को महाराजा सूरजमल संगठन (भारत) के प्रदेश सचिव राजस्थान पद पर नियुक्त किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.एस. चौधरी की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष श्रवण चौधरी ने नियुक्ति पत्र देते हुए कहा कि जाट समाज की प्रगति एवं उत्थान के कार्यों को करने के लिए प्रदेश सचिव राजस्थान पर भोमराज चौधरी को नियुक्त किया गया है। चौधरी की नियुक्ति पर समाज के गणमान्य लोगों व संगठन जाट समाज मैरिज ब्यूरो के अध्यक्ष पेमाराम सारण, वीर तेजाजी जाट समाज के अध्यक्ष शंकर लाल सारण, आनंद कस्वा, जाट छात्रावास अध्यक्ष भीखाराम सांगवा, हजारी राम ज्याणी, हाकम जांगू, मनोहर लाल सियाग सहित अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से संगठन को और मजबूती मिल सकेगी।

Join Whatsapp 26