बीकानेर: इस कॉलोनी की टूटी पाल, कलेक्टर की चेतावनी का भी नहीं कोई असर

बीकानेर: इस कॉलोनी की टूटी पाल, कलेक्टर की चेतावनी का भी नहीं कोई असर

बीकानेर: इस कॉलोनी की टूटी पाल, कलेक्टर की चेतावनी का भी नहीं कोई असर

बीकानेर। बजरंग बिहार कॉलोनी 10 दिन पहले बारिश में डूबी थी वो आज भी वैसी ही दशा में है। शनिवार की बारिश के बाद कॉलोनी में पानी और बढ़ गया। लोग डरे हुए हैं। नगर निगम को संभागीय आयुक्त और कलेक्टर का भी कोई डर नहीं। दोनों अधिकारी कार्य प्रणाली सुधारने की चेतावनी दे चुके हैं मगर कोई सुधार न हुआ। न तो सड़कें बन रहीं। न नालियां साफ हो रहीं। बारिश के समय निगम के अधिकारी या तो फोन बंद कर लेते हैं या फोन उठाते ही नहीं। बीते दिनों की 56 एमएम बारिश के बाद तो शहर छलनी हो गया था जिसे लेकर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और और चेतावनी भी दी पर निगम कर्मियों पर कोई असर नहीं हुआ। बजरंग विहार और उसके आसपास की कॉलोनियों में जो पानी चार दिनों में कुछ हद तक घटा था। शनिवार को हुई मामूली बारिश के बाद रविवार को वापस भर गया। जबकि शनिवार को तो बहुत मामूली बारिश हुई थी। कालोनी में दो से तीन फीट तक पानी वापस भर गया है। सैकड़ों घर पानी में घिर चुके हैं। ऊपर से कॉलोनियों में पानी भरेगा सो अलग। लोग दहशत में हैं। वहां के नागरिकों का कहना है कि अब ना तो निगम प्रशासन से कोई उम्मीद है ना न्यास से। सिर्फ कलेक्टर ही सहारा हैं। कलेक्टर से उम्मीद है कि वे शहर की दशा सुधार सकती हैं क्योंकि अगर निगम को करना होता तो कब का कर चुका होता। हर साल वहां पाल टूटती है। निगम से शहर के नाले तक साफ नहीं हुए कॉलोनी क्या बचाएगा।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |