
बीकानेर के लिए गर्व की बात अब यह नेता मुख्यमंत्री की रेस में







बीकानेर के लिए गर्व की बात अब यह नेता मुख्यमंत्री की रेस में
बीकानेर में अगर राजनीति की बात की जाए तो पहले यहां पर मुख्यमंत्री की दौड़ में कभी देवी सिंह भाटी का नाम आगे रहा करता था तो कभी रामेश्वर डूडी और बी.डी कल्ला का। लेकिन इन दिनों रामेश्वर डूडी के अस्वस्थ होने के चलते अब वह सक्रिय राजनीति में नहीं है तो वही देवी सिंह भाटी भी उम्र के कारण इस दौड़ से बाहर हो गए हैं और बीडी कल्ला ने पहले ही कह दिया इस चुनाव में की यह उनका अंतिम चुनाव है। अब अगर बात की जाए बीकानेर से मुख्यमंत्री की दौड़ में अपने आप को किसने आगे बनाए रखा है तो वह नेता है अर्जुनराम मेघवाल। उनका नाम मुख्यमंत्री के तौर पर चर्चाओं में चल रहा है। यह बीकानेर के लिए गर्व की बात है की बीकानेर के एक नेता का नाम एक बार फिर मुख्यमंत्री की दौड़ में चल रहा है। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा की राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन होगा। लेकिन फिलहाल बीकानेर के लिए गौरव की बात है कि अर्जुनराम मेघवाल इस दौड़ में शामिल हुए। अर्जुनराम मुख्यमंत्री नहीं भी बनते हैं तो कहीं ना कहीं अगले साल होने वाले चुनाव में अर्जुन राम को मंत्रिमंडल में कुछ बड़ा पद मिल सकता है। क्योंकि इस बार वह बीकानेर की सात विधानसभा में से 6 में भाजपा का परचम लहरा चुके हैं। इस कारण उनका कद भी बढ़ गया। लोकसभा चुनाव की बात की जाए तो अब अर्जुनराम को हराना मुश्किल है। क्योंकि पिछले चुनाव में वरिष्ठ नेता देवी सिंह भाटी भी विरोध में थे तो वहीं कहीं ना कहीं नोखा से भी विवाद चल रहा था, लेकिन अब फिलहाल सब कुछ ठीक है। इसलिए इस बार अर्जुनराम मेघवाल का चुनाव जीतना आसान हो सकता है।


