![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/7-24.jpg)
बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से ऊंट की दर्दनाक मौत
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/02/drgifad.gif)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-04-at-12.06.31-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-12-at-12.05.55-AM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2022/08/d186fc64-d41f-4ece-8c59-2b3589462913.jpg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240701-WA0018.jpg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-3.45.05-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-20-at-8.51.17-PM.jpeg)
बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से ऊंट की दर्दनाक मौत
बीकानेर। घड़सीसर अंडर ब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आने ऊंट की दर्दनाक मौत हो गई। सुखदेव राईका, अर्जुन राम राईका ने बताया कि हमारे सामने यह दर्दनाक हादसा हुआ। इसी प्रकार हर वर्ष राज्य के पश्चिमी रेगिस्तानी जिलों में ट्रेन से सैंकड़ों ऊंट ट्रेन से कटकर मरते हैं। इस घटना पर पूर्व जिला संयोजक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बीकानेर के पूनम राईका ने रोष प्रकट करते हुए बताया कि एक और राज्य सरकार ने ऊंट को राज्य पशु घोषित तो कर दिया लेकिन इसके संरक्षण व सुरक्षा के लिए कोई कठोर कदम सरकारों कि तरफ़ से आज तक नहीं उठाया गया है। रेगिस्तानी जिलों में रेलवे लाईन के किनारे, तारबंदी, दीवार, सामान्य झटके के तार लगाने का कार्य करें ताकि ऊंट मरने से बचें।
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.36.48-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20240415-WA0026.jpg)
![](http://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2021/04/whatsapp-icon.png)