प्रदेश की 86 पालिकाओं की लिस्ट जारी, बीकानेर की इस नगर पालिका में बदलेंगी वार्डों की सीमाएं

प्रदेश की 86 पालिकाओं की लिस्ट जारी, बीकानेर की इस नगर पालिका में बदलेंगी वार्डों की सीमाएं

प्रदेश की 86 पालिकाओं की लिस्ट जारी, बीकानेर की इस नगर पालिका में बदलेंगी वार्डों की सीमाएं

बीकानेर। नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 6 व 9 की ताकत का उपयोग करते हुए सरकार ने प्रदेश में निकायों में परिसीमन के आदेश जारी कर दिए हैं। कुछ दिन पहले ही यूडीएच मंत्री ने इसके बातचीत में संकेत दिए थे। अब उसके अधिकृत आदेश जारी हो गए हैं। हैरानी की बात है कि बीकानेर में परिसीमन सिर्फ खाजूवाला नगर पालिका में होगा। परिसीमन के दौरान वार्डों की संख्या का निर्धारण 10 जून 2019 के आधार पर होगा। यूडीएच विभाग ने प्रदेश की 86 नगर पालिकाओं की सूची जारी की है जिसमें परिसीमन प्रस्तावित किया गया है। इसमें नगर निगमों को अभी नहीं लिया गया। इसमें बीकानेर जिले की खाजूवाला नगर पालिका में परिसीमन के लिए कहा गया है। यहां कुछ वार्ड बढ़ाए जा सकते हैं। ज्यादातर ये नई नगर पालिकाएं हैं जिनका ऐलान बीते पांच सालों में या उससे पहले हुआ। पुनर्गठन तब नहीं किया गया। वार्डों का निर्धारण तय जनसंख्या से 10 प्रतिशत कम और 10 प्रतिशत ज्यादा हो सकती है। इससे ज्यादा का अंतर नहीं होना चहिए। परिसीमन का कार्यक्रम भी तय कर दिया गया है। 10 जुलाई तक परिसीमन के प्रस्ताव तैयार करने होंगे। 11 से 2 जुलाई तक आपत्तियां मांगी जाएंगी। 26 जुलाई से 9 अगस्त तक वार्डों का नक्शा समेत तमाम अन्य कामों पर आपत्तियां मांगी जाएंगी। 12 से 26 अगस्त के बीच राज्य सरकार स्तर से आपत्तियों का निस्तारण और प्रस्तावों का अनुमोदन किया जाएगा।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |