Gold Silver

बीकानेर: सैकंड डिविजन आने पर स्टूडेंट ने नहर में कूदकर दे दी जान

बीकानेर: सैकंड डिविजन आने पर स्टूडेंट ने नहर में कूदकर दे दी जान

बीकानेर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की दसवीं क्लास की परीक्षा में सैकंड डिविजन आने पर एक स्टूडेंट इतना मायूस हुआ कि उसने इंदिरा गांधी नहर में कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक वाहिद महज पंद्रह साल का था। उसका शव नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की दसवीं क्लास की परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद से ही मायूस था। उसके 57 परसेंट मार्क्स आए थे। हनीफ खान के बेटे वाहिद को ये मार्क्स कम लग रहे थे। उसे ज्यादा मार्क्स की उम्मीद थी। गुरुवार को घर से निकल गया। काफी समय तक नहीं आया तो परिजनों से उसे ढूंढना शुरू किया। नहर के मलकीसर पम्पिंग स्टेशन पर वाहिद की चप्पल मिली। परिजनों ने पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी दी। इस पर पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम भेजी। जिसने काफी देर मशक्कत के बाद वाहिद का शव निकाल लिया। वो काफी आगे निकल गया था। उसका शव रात करीब आठ बजे मिला। शव बहता हुआ करीब पांच किलोमीटर दूर चला गया। मोखमपुरा गांव के पास नहर से उसका शव बरामद हुआ।

Join Whatsapp 26