बीकानेर: चाय बनाते झुलसे मां-बेटे, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती - Khulasa Online बीकानेर: चाय बनाते झुलसे मां-बेटे, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती - Khulasa Online

बीकानेर: चाय बनाते झुलसे मां-बेटे, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बीकानेर: चाय बनाते झुलसे मां-बेटे, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बीकानेर। लूणकरणसर कस्बे में गुरुवार को सुबह एक घर में घरेलू गैस लीकेज के कारण घर में आग लग गई। जिससे मां और बेटा दोनों झुलस गए। दोनों को गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। गुरुवार सुबह लूणकरनसर में 75 वर्षीय संतोष देवी और बेटा पचास साल का बेटा साहबनाथ घर में थे। मां सन्तोष देवी चाय बना रही थी। इसी दौरान लीकेज के कारण गैस में आग लग गई। मां भी इसी आग की चपेट में आ गई। कपड़ों से होते हुए आग शरीर तक पहुंची तो चिल्लाई। इस पर पास ही बैठा बेटा भागकर पहुंचा। मां को बचाते हुए वो खुद भी आग की चपेट में आ गया। मां संतोष जहां 65 प्रतिशत झुलस गई है तो तो बेटा साहबनाथ 45 प्रतिशत झुलसा है। घटना लूणकरनसर के वार्ड संख्या नौ की है, जहां सुबह करीब सात बजे ये हादसा हुआ।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26