आज बीकानेर आएंगे राज्यपाल कलराज मिश्र, यह रहेगा कार्यक्रम - Khulasa Online आज बीकानेर आएंगे राज्यपाल कलराज मिश्र, यह रहेगा कार्यक्रम - Khulasa Online

आज बीकानेर आएंगे राज्यपाल कलराज मिश्र, यह रहेगा कार्यक्रम

आज बीकानेर आएंगे राज्यपाल कलराज मिश्र, यह रहेगा कार्यक्रम

बीकानेर। राज्यपाल कलराज मिश्र सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर बीकानेर आएंगे। मिश्र बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। मिश्र के दौरे की तैयारी को लेकर प्रशासन अलर्ट पर है। कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल मिश्र सोमवार सुबह 11:15 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा यहां से प्रस्थान कर सुबह 11:35 बजे सर्किट हाउस आएंगे। मिश्र सुबह 11:50 बजे यहां से बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय जाएंगे। जहां द्वितीय दीक्षांत समारोह में शिरकत के बाद दोपहर 1:55 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। राज्यपाल मिश्र सायं 4:20 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर नाल एयरपोर्ट जाएंगे। जहां से सायं 4:40 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26