
बीकानेर : नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला हैवान गिरफ्तार






खुलासा न्यूज, बीकानेर। देशनोक थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले हैवान पुलिस के हत्थे चढ़ा है। देशनोक थानाधिकारी जगदीश सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आज भैराराम उर्फ भैरू निवासी नेहरू बस्ती को जुर्म प्रमाणित होने पर गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ जारी है। उल्लेखनीय है कि 8 मई को परिवादी ने रिपोर्ट देते हुए बताया था कि उसकी बहन सुबह 6 बजे घर से निकली थी। जो वापस नही आयी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर जांच के दौरान दस्तयाब किया गया था।


