बीकानेर सुनारों की बड़ी गुवाड़ की घटना: साढ़े सात बजे ससुराल गई पिंकी, 10 बजे मौत को लगाया गले, केस दर्ज

बीकानेर सुनारों की बड़ी गुवाड़ की घटना: साढ़े सात बजे ससुराल गई पिंकी, 10 बजे मौत को लगाया गले, केस दर्ज

खुलासा न्यूज, बीकानेर। बीकानेर सुनारों की बड़ी गुवाड़ निवासी 30 वर्षीय पिंकी सोनी पत्नी दीपक सोनी के 26 मई की रात के आत्महत्या प्रकरण में गुरुवार 27 मई को मृतका के पति दीपक चंद सोनी, ससुर झंवरलाल सोनी, सास लक्ष्मीदेवी सोनी व ननदों उर्मिला व लविना के खिलाफ दहेज प्रताडना व आत्महत्या के लिये उकसाने का मामला दर्ज किया है। सुनारों की बडी गुवाड की निवासी मंजू देवी ने गुरुवार को दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री पिंकी सोनी का विवाह दीपक चंद सोनी पुत्र झंवरलाल सोनी के साथ 2013 में विवाह हुआ था। पिंकी के दो बच्चे एक बेटा व बेटी है। शादी के बाद से ही पिंकी को उसका पति, सास, ससुर, नणदे परेशन कर रहे थे। इस दौरान एक दो बार समाज की पंचायत भी बैठी। जिसमें पंचों ने पिंकी को वापस ससुराल भेजने की बात कही। मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री पिंकी बुधवार 26 मई की सुबह पीहर आई हुई थी। उन्होने बताया कि पिंकी बुधवार की शाम लगभग साढे सात बजे वापस ससुराल को गई थी। बाद में रात पौने दस बजे पिंकी के ससुराल के पड़ोसियों ने ही उन्हें फोन कर जानकारी दी कि पिंकी को ससुराल वाले अस्पताल लेकर गए है। मृतका पिंकी की मां का आरोप है कि पिंकी के ससुराल वालों ने पिंकी की हत्या की है अथवा पिंकी को आत्महत्या के लिये मजबूर किया है।

थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच सीओ सिटी सुभाष शर्मा कर रहे हैं। वहीं सीओ सिटी सुभाष शर्मा ने बताया कि इस मामले में मृतका पिंकी के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव मृतका के पीहर वालों को सौंप दिया गया है। आगे की जांच जल्द शुरू की जाएगी।

Join Whatsapp 26