Gold Silver

बीकानेर/ लड़की का अपहरण कर किया रेप, देर रात रोते हुए घर पहुंची

खुलासा न्यूज़, बीकानेर संभाग .  चूरू जिले के सादुलपुर थाना क्षेत्र में लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता अपने भाई और मामा और खाना देकर घर लौट रही थी। रास्ते में गांव के ही एक लड़के ने बेहोश कर अपहरण किया। दुष्कर्म के बाद धमकी देकर भाग गया। मामले में पीड़िता के पिता ने मामला दर्ज करवाया है।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
सादुलपुर डीएसपी बृजमोहन असवाल ने बताया कि पीड़िता के पिता ने गांव के ही लड़के अमित उर्फ गोपीराम जाट के खिलाफ बेटी का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया। उसने बताया कि वह एक प्लॉट में मकान बना रहा हैं। मिस्त्री का काम साला करता है। शाम को काम खत्म होने पर बेटे के साथ साला प्लॉट में ही सोता है। घटना के दिन शाम को 19 साल की बेटी मामा और भाई का खाना देने गई थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर पत्नी बेटी की तलाश में प्लॉट पर गई। पता चला कि वह खाना देकर घर चली गई। गांव और आस-पास के क्षेत्र में काफी तलाश की।

Join Whatsapp 26