[t4b-ticker]

बीकानेर : गंगाशहर पुलिस ने रेस्टोरेंट पर मारा छापा, संचालक गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

खुलासा न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर पुलिस ने सिनै मैजिक रोड़ पर गली के अंदर एक रेस्टोरेंट पर छापामारी करते हुए संचालक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि संचालक रामकुमार गहलोत को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं हुक्का पी रहा युवक फरार हो गया। थानाधिकारी सुभाष बिजारणियां ने बताया कि सिनै मैजिक रोड़ पर गली के अंदर खलीफा नाम से रेस्टोरेंट है जिसमें अवैध रूप से हुक्का बार चलने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद दबिश दी गई तो रेस्टोरेंट के अंदर एक कमरा था, उसके अंदर अलमारी का दरवाजा था। जब वह दरवाजा खोला गया था तो उसमें केबिन बना निकला। इसी के अन्दर हुक्का पिलाया जाता है। मौके से एक हुक्का व सात फ्लेवर मिले हैं।

Join Whatsapp