
बीकानेर संभाग: स्कूल के पास नाली में मिला भ्रूण, मचा हड़कंप




बीकानेर संभाग: स्कूल के पास नाली में मिला भ्रूण, मचा हड़कंप
बीकानेर। स्कूल के पास नाली की सफाई के दौरान भ्रूण मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामला बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ जिले का है, जहां वार्ड नंबर 18 स्थित दुर्गा कॉलोनी में नेहरू समिति स्कूल के पास नाली में सफाई के दौरान एक भ्रूण मिला।
जानकारी के अनुसार सफाई कर्मचारी रोजाना की तरह नाली की सफाई कर कचरा बाहर निकालकर चला गया था। कुछ समय बाद वहां से गुजर रही एक महिला की नजर नाली से निकाले गए कचरे पर पड़ी, जिसमें भ्रूण दिखाई दिया। महिला ने तुरंत आसपास मौजूद दुकानदारों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना मिलने पर जंक्शन थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर भ्रूण को कब्जे में लिया और उसे जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि भ्रूण वहां कैसे पहुंचा।




