
आज से शुरू होगी बीकानेर-दिल्ली हवाई सेवा, यह रहेगा शेड्यूल



बीकानेर। पिछले लंबे समये से बंद बीकानेर-दिल्ली हवाई सेवा शुक्रवार से पुन: शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार अब हवाई सेवा सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को संचालित होगी। फ्लाइट 91-833 दिल्ली से दोपहर दो बजे रवाना होकर दोपहर साढ़े तीन बजे फ्लाइट बीकानेर नाल एयरपोर्ट पहुंचेगी। इसी तरह फ्लाइट 91-834 बीकानेर से दोपहर 3:55 बजे रवाना होगी, शाम सवा पांच बजे फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगी। दरअसल, पिछले कई माह से बीकानेर में हवाई सेवाएं बंद थी। अब पुन: शुरू होने से व्यापारियों को राहत मिलेगी।

