बीकानेर दिल्ली फ्लाइट ढाई महिने तक के लिए कैंसिल - Khulasa Online बीकानेर दिल्ली फ्लाइट ढाई महिने तक के लिए कैंसिल - Khulasa Online

बीकानेर दिल्ली फ्लाइट ढाई महिने तक के लिए कैंसिल

बीकानेर। बीकानेर-दिल्ली फ्लाइट 21 मई के बाद ढाई महीने तक कैंसिल रहेगी। यात्री नहीं मिलने पर एयरलायंस कंपनी ने 31 जुलाई तक के लिए फ्लाइट का संचालन राेक दिया है। पहले यह फ्लाइट नियमित बीकानेर से दिल्ली के लिए उड़ान भरती थी। समर शेड्यूल में फ्लाइट का संचालन पांच दिन कर दिया गया। 25 मार्च से सात अप्रैल के बीच फ्लाइट काे पांच दिन चली। फिर भी यात्री नहीं मिले। सात अप्रैल के बाद फ्लाइट काे सप्ताह में तीन दिन बुधवार, गुरुवार व रविवार काे संचालित किया जाने लगा।

लगातार यात्रियाें की संख्या कम हाेने के चलते अब एयरलायंस कंपनी ने इसे ढाई महीने तक बंद करने का फैसला लिया है। हैरानी इस बात कि है कि यात्रियाें काे समर शेड्यूल में बीकानेर से काेलकाता, अहमदाबाद व जैसलमेर के लिए नई फ्लाइट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन काेई भी नहीं मिली। अभी यह फ्लाइट दिल्ली से सुबह 9.30 बजे रवाना हाेकर 11.10 बजे बीकानेर आती है। यहां से 11.30 बजे रवाना हाेकर दाेपहर 1.10 बजे दिल्ली पहुंचती है। गाैरतलब है कि नाल एयरपाेर्ट से दिल्ली के लिए हवाई सेवा 26 सितंबर 2017 काे शुरू हुई थी। काेराेना काल में मार्च से मई 2020 के दाैरान दाे महीने देशभर में हवाई सेवा बंद रही थी।
किराया कम करने पर भी नहीं मिले यात्री
दिल्ली के लिए बीकानेर से हवाई सेवा शुरू हुई थी। उस वक्त एयरलायंस कंपनी काे 50 प्रतिशत सब्सिडी मिलती थी। यह सब्सिडी 25 सितंबर 2020 काे बंद हाे गई। फिर किराया बढ़ते हुए छह से दस हजार तक जा पहुंचा। मार्च में किराया घटाकर छह-सात हजार रुपए करने पर भी यात्रियाें ने फ्लाइट की तरफ रूख नहीं किया। वर्तमान में 72 सीटर विमान में राेजाना एक तरफ जाने पर 8-10 यात्री ही सफर कर रहे हैं, जिससे लगातार घाटा हाे रहा है। उधर बीकानेर एयरपाेर्ट डायरेक्टर सावरमल सिंगारिया ने बताया कि फ्लाइट में यात्री लगातार कम हाेते जा रहे थे। ऐसे में कर्मिशयल रीजन के चलते फ्लाइट का संचालन 21 मई के बाद 31 जुलाई यानी ढाई महीने के लिए राेका गया है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26