[t4b-ticker]

बीकानेर: दहेज प्रताड़ना व बलात्कार का लगाया आरोप, मामला दर्ज

बीकानेर: दहेज प्रताड़ना व बलात्कार का लगाया आरोप, मामला दर्ज
बीकानेर। बलात्कार करने व दहेज प्रताड़ना देकर एक विवाहिता को घर से निकालने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने अपने प्रेमी व पति पर बलात्कार करने, उसके माता पिता, बहन, भाई व बहन के देवर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए है। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि उसके पड़ोसी युवक ने उसकी नाबालिग उम्र में उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। आरोपी उसे अक्टूबर 2020 में बहला फुसलाकर ले गया।

तबीयत बिगड़ने पर उसके माता-पिता ने मदद की और उसकी डिलिवरी करवाई। 2021 में उसे बेटा हुआ तो ससुराल वाले उसे घर ले आए। आरोपी एक बाइक, दो लाख रुपए नगदी व सोने के गहनों की मांग करने लगे। आरोपियों ने 19 जून को उसे घर से निकाल दिया व स्त्रीधन हड़प लिया। ननद के देवर ने उससे कुछ कागजों व स्टाम्प पर हस्ताक्षर करवाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join Whatsapp