बीकानेर: विदेशी महिलाओं के बयान लिए, आरोपी के घर पहुंची पुलिस

बीकानेर: विदेशी महिलाओं के बयान लिए, आरोपी के घर पहुंची पुलिस

बीकानेर: विदेशी महिलाओं के बयान लिए, आरोपी के घर पहुंची पुलिस

व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने बिना सूचना के विदेशी महिला को मकान में ठहराने के मामले में छानबीन शुरू की है। विदेशी महिलाओं के बयान लिए और मौके पर जाकर निरीक्षण किया। सीआईडी जोन के एसआई भोमसिंह ने सूचना दिए बिना फिलीपिंस की महिला को बिना सूचना दिए पवनपुरी के तीन नंबर सेक्टर में ठहराने पर मकान मालिक के खिलाफ व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है।

गुरुवार को पुलिस पवनपुरी के उस मकान पर पहुंची जहां विदेशी महिलाएं रुकी थीं। दो महिलाओं के बयान लिए और मौका निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से भी जानकारी ली। बीछवाल पुलिस थाने में भी होटल के मालिक के खिलाफ बिना सूचना दिए विदेशी महिला को ठहराने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। गौरतलब है कि फिलिपींस की महिला ने इसी होटल के कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी जोधपुर निवासी दीनदयाल को गिरफ्तार किया जो रिमांड पर चल रहा है। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट90500 रेट , 22 कैरट 95500 चांदी 118000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट90500 रेट , 22 कैरट 95500 चांदी 118000 |