
बीकानेर- शहर से ज्यादा गांवों में बढ़ा कोरोना, अब तो डरें, चैन को तोड़े






खुलासा न्यूज, बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ में शुक्रवार काे हुए काेराेना विस्फाेट के आंकड़े इसलिए भी चिंताजनक है कि यहां पर श्रीडूंगरगढ़ शहर से ज्यादा गांवाें में संक्रमित रिपाेर्ट हुए है। शुक्रवार काे आए 64 राेगियाें में से श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के 28 और ग्रामीण क्षेत्राें के 36 लाेग संक्रमित सामने आए है। क्षेत्र के गांव बिग्गा में सर्वाधिक 8, माेमासर में 6 एवं पुदंलसर में 5 जनें नए काेराेना संक्रमित है। चिंतनीय विषय यह भी है कि गांव सेरूणा में एक चिकित्साकर्मी एवं श्रीडूंगरगढ़ में दाे बैंकाें के कर्मचारी भी संक्रमित आए है। बिग्गा में टंकी बास निवासी 27 वर्षीय युवक, तापड़िया बास निवासी 8 वर्षीय बालिका, 27, 37 वर्षीय महिलाएं, 62 वर्षीय पुरूष, बड़ा बास में 24 वर्षीय युवक, वार्ड 10 में 20 वर्षीय युवती और एक अन्य 27 वर्षीय युवक संक्रमित है। गांव माेमासर में वार्ड 1 निवासी 65 वर्षीय महिला, वार्ड 3 के 22 वर्षीय युवक, 9 में 31 वर्षीय युवक व 34 वर्षीय महिला, वार्ड 19 में 14 वर्षीय बालिका एवं 35 वर्षीय पुरूष संक्रमित है। इसी प्रकार गांव पुदंलसर में 30, 40, 60, 74 वर्षीय पुरूष एवं 65 वर्षीय महिला संक्रमित रिपाेर्ट हुई है। इनके अलावा गांव सेरूणा में चिकित्सालय में 50 वर्षीय नर्सिंगकर्मी और 21 वर्षीय युवक, 26 वर्षीय युवती संक्रमित है। गांव सूडसर में 27, 50 वर्षीय पुरूष, 21 वर्षीय महिला, दुलचासर में 32 वर्षीय पुरूष, दुसारणा में 40 वर्षीय पुरूष, बिग्गाबास रामसरा में 30 और 28 वर्षीय युवक, शीतलनगर में 41 वर्षीय महिला, कितासर में 28 वर्षीय पुरूष, रिड़ी में 40 वर्षीय पुरूष, इंदपालसर गुंसाईसर में 25 वर्षीय युवती, जैसलसर में 65 वर्षीय पुरूष एवं गांव ताेलियासर में 21 और 22 वर्षीय युवतियां भी संक्रमित रिपाेर्ट हुई है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की बात करें ताे यहां स्टेट बैंक घूमचक्कर शाखा का 28 वर्षीय कर्मचारी एवं बैंक ऑफ बड़ौदा का 44 वर्षीय कर्मचारी संक्रमित रिपाेर्ट हुआ है। इनके अलावा कस्बे के बिग्गागास में 8, कालूबास में 7, आड़सर बास में 5, माेमासर बास में 4 जनें संक्रमित है। बिग्बाबास के वार्ड 11 पुराना में 30-30 वर्षीय दाे युवतियां, 14 में 30 वर्षीय युवक, 16 में 55 वर्षीय महिला, 19 में 27 वर्षीय महिला, 21 में 65 वर्षीय महिला, 22 में 32 वर्षीय पुरूष, 24 में 45 वर्षीय पुरूष संक्रमित आए है। कालूबास के वार्ड 1 में 28 और 40 वर्षीय पुरूष, 5 में 14 वर्षीय बालिका, 29 में 18 वर्षीय युवक, 35 में 42 वर्षीय पुरूष, 37 में 35 वर्षीय महिला, 40 में 25 वर्षीय युवक संक्रमित आए है। आड़सर बास में वार्ड 23 में 34 वर्षीय महिला, वार्ड 27 में 38 वर्षीय महिला, वार्ड 30 में 32 वर्षीय महिला एवं वार्ड 32 में 50 वर्षीय महिला व एक अन्य 46 वर्षीय महिला संक्रमित आई है। माेमासर बास में वार्ड 5 में 62 वर्षीय महिला एवं 68 वर्षीय पुरूष, वार्ड 10 में 26 वर्षीय पुरूष, वार्ड 12 में 37 वर्षीय पुरूष संक्रमित रिपाेर्ट हुए है। इनके अलावा बीकानेर सैम्पल देने वाले और अपने पते में केवल श्रीडूंगरगढ़ लिखने वाली 80 वर्षीय महिला एवं 38 वर्षीय पुरूष भी संक्रमित रिपाेर्ट हुए है। विदित रहे कि बड़ी मशक्कत के बाद क्षेत्र में सैम्पल दिए जा पा रहे है एवं चिकित्सा विभाग द्वारा आंकड़े कम करने के प्रयासाें में सैम्पल गिने चुने चयनित ही लिए जा रहे है। ऐसे में भी हर राेज बड़ी संख्या में काेराेना संक्रमित रिपाेर्ट हाेने के बाद अब आवश्यकता है कि जनता खुद चेत जाए एवं प्रशासन व सरकार का साथ देते हुए पूरे कस्बे में जनता कर्फ्यू लगा कर काेराेना की चैन काे तोड़े।


