
बीकानेर: लोकसभा चुनाव पर कांग्रेस का संवाद, रंधावा, डोटासरा और जुली कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे





बीकानेर: लोकसभा चुनाव पर कांग्रेस का संवाद, रंधावा, डोटासरा और जुली कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे
बीकानेर। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस एक्टिव मोड पर है। पार्टी के राज्य प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली आज कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। तीनों वरिष्ठ नेता बीती रात बीकानेर पहुंच गए और यहां सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मिले। यहां सूरज टॉकिज सिनेमा हॉल में कांग्रेस का संवाद कार्यक्रम रखा गया है। इस दौरान शहर व देहात कांग्रेस से जुड़े पदाधिकारियों के साथ ही जिला परिषद्, सभी पंचायत समिति, नगर परिषद्, नगर निगम के पार्षदों के साथ ही अन्य निकायों से जुड़े पार्टी पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। इस दौरान पार्टी विधानसभा चुनावों में हार के मुद्दे पर चर्चा के साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारी पर भी कार्यकर्ताओं से बात करेगी। विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता एक साथ एकत्र हो रहे हैं। बीकानेर की सुरक्षित सीट के लिए दावेदार ज्यादा नहीं है, ऐसे में शक्ति प्रदर्शन जैसा माहौल फिलहाल बनता नजर नहीं आ रहा है। इसके बाद भी तीन से चार मजबूत दावेदार अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच सकते हैं।


