Gold Silver

बीकानेर कलेक्टर ने नहीं माना मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आदेश, प्रमुख सचिव बोले- चेताया जाएगा

बीकानेर कलेक्टर ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आदेश नहीं माना। कलेक्टर ने आदेश को ताक में रख दिया। अब हाल यह है कि कलेक्टर ने कहीं पर भी रात्रि चौपाल की ही नहीं। प्रशासनिक सुधार विभाग के प्रमुख सचिव आलोक गुप्ता ने बताया कि यह सही है कि रात्रि चौपाल कलेक्टर को करनी ही चाहिए। सीएम के स्तर पर जारी आदेश स्टैंडिंग ऑर्डर हैं। अब इस मामले की रिपोर्ट दिखवाएंगे। कलेक्टरों को चेताया जाएगा कि वे रात्रि चौपाल कार्यक्रम को गंभीरता से लें।

खुलासा न्यूज़ , बीकानेर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुड गवर्नेंस के जरिए अपनी सरकार को रिपीट करने की कोशिशें कर रहे हैं, लेकिन उन्हीं के आदेशों का पिछले एक वर्ष में एक भी कलेक्टर ने पालन नहीं किया है। आदेश थे- रात्रि चौपाल करके ग्रामीणों की समस्या सुनना।

सीएम गहलोत ने अपने पिछले कार्यकाल (2008-2013) में कलेक्टरों को रात्रि चौपाल आयोजित करने के आदेश दिए थे। जिन्हें प्रशासनिक सुधार विभाग ने स्टैंडिंग ऑर्डर बना दिया था। इन आदेशों का पालन पिछली भाजपा सरकार (2013-2018) में भी जारी रहा, लेकिन फिर से गहलोत सरकार बनने के बाद यह आदेश धीरे-धीरे ठंडे बस्ते में चले गए।

 

Join Whatsapp 26