बीकानेर/ बस ने युवक को कुचला, मौत,  चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बीकानेर/ बस ने युवक को कुचला, मौत,  चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बीकानेर। बस से नीचे उतरते समय युवक बस के पीछे के टायरों के नीचे आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत गजनेर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना चानी फांटा के पास हुई। इस संबंध में मृतक के पिता कोलायत वार्ड नंबर 8 निवासी डूंगर सिंह ने बस चालक के खिलाफ गजनेर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसकी जांच एएसआई रूपाराम कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि 4 दिसंबर को उसका पुत्र छैलूसिंह सुबह कोलायत से मजदूरी के लिए बस नंबर आरजे 07 पीए 6327 में बैठकर टेचरी फांटा के पास महाविद्यालय में मजदूरी के लिये गया था। चानी फांटा के पास छैलूसिंह के बस से उतरते समय बस चालक ने बस को रोककर तुरंत चला दी। जिससे छैलूसिंह बस के पीछे के टायर के नीचे आ गया। उसके बाद घायल छैलूसिंह को गजनेर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 88300 रेट , 22 कैरट 93900 चांदी 113000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 88300 रेट , 22 कैरट 93900 चांदी 113000 |